देश के इस किले में मिला 55 लाख करोड़ का खजाना, पाकिस्तान बोला मेरा हिस्सा दो

जयपुर देश के इतिहास के काले अध्याय यानी इमरजेंसी ने जयपुर की शान कहे जाने वाले जयगढ़ किले का एक राज भी समेट रखा है। इस महीने उस खजाने की तलाश को 40 साल पूरे हो रहे हैं, जो इंदिरा गांधी ने इस किले में करवाई थी।
पीएम मोदी का ये फैसला, आपको चुटकी में दिलाएगा आशियाना!
जयगढ़ किले का एक राज
10 जून 1976 को शुरू हुई तलाश नवंबर, 1976 में खत्म हुई थी। ऑफिशियली तो यह तलाश नाकामयाब करार दी गई, लेकिन कयास ये भी लगाए जाते हैं कि खजाना मिला और ‘ठिकाने’ भी लगा दिया गया। अंदाजन तब इस खजाने में 55 लाख करोड़ रुपए की दौलत रही होगी। जिसमें पाकिस्तान सरकार ने भी अपना हिस्सा मांगा था।
केंद्र सरकार ने कराई खुदाई-
जयगढ़ किले में पांच महीने तक चली खुदाई के बाद केंद्र सरकार ने भले ये कहा हो कि कोई खजाना नहीं मिला, लेकिन जो सामान बरामद बताया गया अौर उसे जिस तरीके से दिल्ली भेजा गया, वह कई सवाल छोड़ गया। उस दौरान खजाने छुपे होने की खबर इस कदर फैली कि पाकिस्तान से सरकार ने भी एक लेटर लिखकर इसमें अपना हिस्सा मांगा था।





