जम्मू: गहरी खाई में गिरी सवारियों से भरी टाटा सूमो

पुंछ: गुरुवार को पुंछ जिले के मेंढर के धारग्लून इलाके में कोटा के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 7 महिलाओं सहित कम से कम 9 लोग घायल हो गए।

जानकारी देते अधिकारियों ने बताया कि JK03C-5203 रजिस्ट्रेशन नंबर वाली एक टाटा सूमो अपना नियंत्रण खो बैठी। इसके बाद धारग्लून में कोटा के पास 100 मीटर नीचे खाई में गिर गई। इस घटना में 9 लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए एस.डी.एच. मेंढर में भर्ती कराया गया है। इस बीच पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है।

Back to top button