जम्मू-कश्मीर: ‘ऑप्रेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी का पहला दौरा…

जम्मू: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 जून को जम्मू आ सकते हैं। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार ऑप्रेशन सिंदूर के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री देश के वि​भिन्न राज्यों में रैलियों को संबो​धित करते हुए पाकिस्तान को आड़े हाथों ले रहे हैं और आप्रेशन सिंदूर की सफलता पर सुरक्षा बलों की पीठ थपथपा रहे हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जम्मू-कश्मीर का दौरा काफी अहम रहने वाला है।

उल्लेखनीय हैं कि पहलगाम आतंकवादी हमले और आप्रेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में 9 आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करने के बाद भारत सरकार ने देश में अब किसी भी आतंकवादी हमले और एक्ट ऑफ वार मानते हुए उसी भाषा में जवाब देने की घोषणा की हुई है।

Back to top button