जब यात्रियों से भरी बस को चलाने लगा एक बंदर, देखें वायरल Video

इन दिनों सोशल मीडिया एक ऐसा जरिया बन गया है जहां पर लोग कुछ अनोखा या अनदेखी तस्वीरें और वीडियो को पोस्ट करके मशहूर हो जाते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसको देखकर किसी को भी अपनी आखों पर विश्वास नहीं हो रहा है कि ऐसा रियल में भी हो सकता है। जी हां आज हम आपके लिए एक ऐसा ही वीडियो लेकर आए हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लंगूर बस को चलता हुआ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह बस कर्नाटक स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन  (KSRTC) की है। जिसका  ड्राइवर लंगूर को स्टेरिंग पर बैठाकर बस को सड़क पर चलवा रहा है। इतना ही नहीं इसका एक वीडियो भी बनाया गया है। जो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जब  इस वीडियो की जानकारी पुलिस को पड़ी तो पुलिस ने इस वीडियो के जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।जिसकी वजह से बस ड्राइवर की नौकरी खतरे में पड़ गई है।

वायरल वीडियो में ड्राइवर की सीट पर बैठे इस शख्स का नाम प्रकाश बताया जा रहा है। वहीं जब इस बारे में केएसआरटीसी के वरिष्ठ अधिकारी से बात की गई तो उन्होंनेबताया कि हमने उस ड्राइवर को ड्यूटी से निकाल दिया है और डिविजनल सिक्योरिटी ऑफिसर को इस मामले की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने को कहा है। जब तक इसकी पूरी जांच नहीं कर ली जाती है तब तक उसे कोई नया काम नहीं सौंपा जाएगा। उसे नौकरी से सस्पेंड भी किया जा सकता है।

KSRTC के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि यह  लंगूर अपने टीचर के साथ रोज बस में ट्रैवल करता है।  उस दिन भी वह  लंगूर अपने टीचर के साथ ही बस में चढ़ा था लेकिन उस दिन वह अपने टीचर को छोड़कर ड्राइवर की सीट पर चला गया और स्टीयरिंग पर जाकर बैठ गया। ड्राइवर के पास बैठा देख  बस में बैठ यात्रियों  ने उसे वहां से हटाने की कोशिश की लेकिन उनकी सारी कोशिश नाकाम रही और लंगूर ने वहां से हटने का नाम नहीं लिया।लंगूर हालांकि स्टीयरिंग पर बस दो से तीन मनट तक बैठा रहा और अगले स्टॉप पर अपने मालिक के साथ उतर गया।

Back to top button