जब मछुआरों के जाल में फंस गया ये विशालकाय जीव, जिसे देख हर कोई हो गया हैरान…

गुजरात में सूरत के डुमस गांव के पास उस वक्त लोग हैरान रह गए जब समुद्र में एक मछुआरे के जाल में 12 फीट लंबी और 300 किलो की व्हेल शार्क मछली फंस गई. बताया जा रहा है कि मछली जाल में फंसकर घायल हो गई थी. जिसे वापस समुद्र में छोड़ दिया गया.

मिली जानकारी के अनुसार, डुमस गांव के पास समुद्र में प्रवीण और राजू नाम के मछुआरों ने जाल डालकर रखा था. तभी हाईटाइड के दौरान व्हेल शार्क उनके जाल में फंस गई.

दुनियाभर की निगाहें हमेशा रहती इस मॉडल, तस्वीरें देख आप बोलेंगे ऐसा क्यों

मछुआरे मछली को बोट के सहारे बाहर लेकर आए, लेकिन जब उन्हें लगा कि वह उनके काम की नहीं है तो उसे छोड़ने का निर्णय लिया. 

फॉरेस्ट ऑफिसर जितेंद्र भाई बारोट ने बताया कि उन्हें 300 किलो की व्हेल शार्क मछली जाल में फंसने की खबर मिली. वो 12 जवानों के साथ मौके पहुंचे. उन्होंने देखा कि मछली को समुद्र के किनारे रखा गया था. वो जिन्दा थी. 

इसके बाद बांस-बल्लियों के सहारे व्हेल शार्क को बोट पर चढ़ाकर 4 किमी अंदर समुद्र में छोड़ दिया गया. बताया जा रहा हाईटाइड के कारण अक्सर बड़ी मछलियां जाल में फंस जाती है. लेकिन यह पहला मौका है जब सूरत में 300 किलो की मछली जाल में फंसी हो.   

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button