जब जाना पीएम मोदी के क्षेत्र के 350 परिवारों का हाल, सोनू सूद बोले- आज मदद पहुंच जाएगी

नई दिल्‍ली। कोरोना महामारी के बीच लोगों की मदद के लिए एक्‍टर सोनू सूद लोगों की मदद करने के लिए सबसे पहले सामने पहुंच जाते हैं। वहीं अब तो हाल ऐसा है कि लोग सरकार से मदद मांगने की बजाय सोनू सूद के पास मदद की गुहार लगाते हैं। ऐसा ही एक मामला पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से सामने आया है।

दरअसल यहां लॉकडाउन के बाद अनलॉक शुरू होते ही नाविकों को कमाई करने का मौका मिला मगर गंगा में बाढ़ की वजह से जिला प्रशासन ने एक बार फिर 15 सितंबर तक के लिए गंगा में नौका संचालन बंद कर दिया। इसके बाद से ही 350 नाविकों के परिवारों की आजीविका एक बार दोबारा प्रभावित हो गई।
Also Read : जानिए प्रणब मुखर्जी के निधन पर क्‍या बोला चीन? एलएसी पर चल रही है जबरदस्‍त तनातनी
काशी में नाविकों की समस्‍या को देखते हुए यहां के सामाजिक कार्यकर्ता दिव्‍यांशु उपाध्‍याय ने सोनू सूद को काशी के इन नाविकों के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी। दिव्‍यांशु ने लिखा था कि  वाराणसी के 84 घाटों में 350 कश्ती चलान वाले परिवार आज दाने-दाने के लिए तरस रहें हैं। इन 350 नाविक परिवारों की आप आखिरी उम्मीद हो। @SonuSood sir aur @NeetiGoel2 mam. गंगा में बाढ़ आने के कारण और मुश्किलें इनकी बढ़ गई है! काशी में 15 से 20 दिन तक इनके बच्चों को भूखे पेट न सोना पडे।

वाराणसी घाटों के यह 350 परिवारों का कोई भी सदस्य आज के बाद भूखा नहीं सोएगा।आज मदद पहुँच जाएगी https://t.co/yKzaw6vdcx
— sonu sood (@SonuSood) September 1, 2020

वहीं दिव्‍यांशु के पोस्‍ट का संज्ञान लेते हुए एक्‍टर सोनू सूद ने देरी किए बिना घंटे भर में जवाब दिया कि अब नाविकों के परिवार की जिम्‍मेदारी उनकी है। उन्‍होंने पोस्‍ट को शेयर करते हुए लिखा कि वाराणसी घाटों के यह 350 परिवारों का कोई भी सदस्य आज के बाद भूखा नहीं सोएगा। आज मदद पहुँच जाएगी।
The post जब जाना पीएम मोदी के क्षेत्र के 350 परिवारों का हाल, सोनू सूद बोले- आज मदद पहुंच जाएगी appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button