जब ग्रुप ट्रैवेलिंग हो तो इन टिप्स का भी रखें ध्यान..

बेस्ट जगह कोई भी हो सकती है. लेकिन इसी के साथ ये भी जरुरी है आप किसके साथ जा रहे हैं. सफ़र का मजा तब बढ़ जाता हैं जब आपके साथ आपके दोस्तों का पूरा ग्रुप हो. यानि इसके लिए आपको सही साथी की तलाश करनी होगी. वहीं अगर आपको ग्रुप बेस्ट है तो आपको किसी चिंता की जरूरत ही नहीं है बल्कि आप किसी भी सफर को बेहतरीन तरीके से एन्जॉय कर सकते हैं. लेकिन इसके लिए आपको काई बातों पर ध्यान देने की जरूरत होती हैं.

* सर्च करें सही साथी
आपके स्कूल या कॉलेज का फ्रेंड सफर का अच्छा साथी बन पाए , ये जरूरी नहीं है, इसलिए दोस्तों के साथ लांग ट्रिप पर जाने से पहले शॉर्ट ट्रिप प्लान करें. इससे ये अंदाजा हो जाएगा कि जिन दोस्तों के साथ आप टूर पर जा रहे हैं, उनके साथ आपका सफर रोमांचक रहेगा या नहीं.
* सफर के साथियों को जानें
अगर आपके ट्रेवल ग्रुप में कुछ नए चेहरे भी शामिल हैं, तो उन्हें जानने की और उनसे मेल जोल बढ़ाने की कोशिश करें. ताकि आपके और उनके बीच किसी तरह की कोई झिझक न हो और सफर का पूरा लुत्फ उठा सकें.
* जरूरी है बजट बनाना
ग्रुप ट्रेवलिंग मे सबकी सहमति से बजट बनाना बहुत जरूरी है. अगर ऐसा नहीं होगा , तो यात्रा के दौरान मुश्किलें आ सकती हैं.
* बनें टीम प्लेयर
अगर आप ग्रुप में यात्रा कर रहे हैं तो ये उम्मीद न करें कि सफर के दौरान आपकी सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाए. दरअसल, ग्रुप में यात्रा करते समय बाकी लोगों और हालात को देखते हुए ही खुद को ढालें. वरना आप एन्जॉय नहीं कर पाएंगे.
* जिम्मेदारियां बांटें
कुछ लोगों की आदत होती है कि ग्रुप ट्रेवलिंग के दौरान खुद तो आराम से घूमते हैं और सारी जिम्मेदारी दूसरों पर छोड़ देते हैं. ऐसा नहीं होना चाहिए. जब आप और लोगों के साथ हैं,तो उनके साथ जिम्मेदारी बांटनी चाहिए.
* शांत रहें
अगर आाप खासतौर से दोस्तों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो ऐसे में सभी को रूल्स फॉलो करने चाहिए. कभी-कभार अगर चीजें प्लानिंग के मुताबिक न भी हों, तो हाइपर होने के बजाए पेशंस रखना ही सही है.





