आयरलैंड: जब क्रेन से ऐसे चोर उखाड़ ले गए एटीएम

उत्तरी आयरलैंड में चोरों के एक गिरोह ने एटीएम चुराने के लिए क्रेन का सहारा लिया। पुलिस ने हाल ही में घटना से जुड़ा एक वीडियो जारी किया है। इसमें मुंह ढके चोरों को क्रेन की मदद से एटीएम उखाड़ते देखा जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, यह घटना काउंटी लंदनडेरी स्थित एक दुकान के बाहर की है। बता दें इससे पहले भी शहर में कई बार इस तरह की वारदात हो चुकी है. 
कुछ इस तरह दिया वारदात को अंजाम
भारत-पाक के लिए बातचीत ही आगे बढ़ने का एक मात्र रास्ता: पाक विदेश मंत्री
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरों ने एटीएम निकालने के लिए सबसे पहले इमारत की छत और दीवारों को क्रेन से तोड़ दिया। इसके बाद वह मशीन को उखाड़कर उसे कार की छत मौजूद खुले हिस्से से अंदर डालने की कोशिश करते देखा जा सकता है। पुलिस का कहना है कि यह पूरी चोरी महज चार मिनट चली। जब मशीन अंदर नहीं घुसी तो चोरों ने इसी स्थिति में कार भगा दी। बताया गया कि चोरों ने क्रेन घटनास्थल के पास ही मौजूद एक बिल्डिंग साइट से चुराई थी।





