जन्मदिन: 12 मार्च यानि की आज जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल, जानिए

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक अत्यंत बुद्धिमान एवं महत्वाकांक्षी होते हैं। छोटा पद या कार्य इनको अनुकूल प्रतीत नहीं होता। इसी कमी के कारण लक्ष्य प्राप्ति विलंब से होती है। अपने ही प्रयासों से किसी विशिष्ट क्षेत्र में स्थायी कीर्ति अर्जित करने में सफल रहते हैं।
इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष अपने ज्ञान एवं शक्ति का सदेपयोग उपयोग करने पर प्रत्येक कार्य में अनुकूल सफलता मिलेगी। नाते रिश्तेदारों का अपेक्षित सहयोग मिलेगा। चली आ रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। चल अचल संपत्ति में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। किसी राजनैतिक इच्छा की पूर्ति का अवसर मिलेगा। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। विरोधी परास्त होंगे। कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं सेना, पुलिस, इंजीनियरिंग, वकालत, नगरपालिका, आबकारी विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक लाभ की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। किसी नए उद्योग का संचालन हो सकता है। सरकारी या अद्र्ध सरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख उत्तम रहेगा।