सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बने अखिलेश, संरक्षक बने मुलायम

समाजवादी पार्टी में मचे सियासी घमासान के बीच यूपी के सीएम अखिलेश यादव और पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव ने लखनऊ के जनेश्‍वर मिश्र पार्क में इमरजेंसी राष्ट्रीय अधिवेशन कर रहे हैं। लेकिन लखनऊ में रविवार को हो रहे अधिवेशन को मुलायम सिंह यादव ने लेटर जारी कर खारिज कर दिया।

RBI ने दिया नए साल का तोहफा, बढ़ा दी पुराने नोट बदलने की तारीख!जिस फैसले का था सबको इंजतार, उसके बारे में कुछ भी नहीं बोले: मोदी

इस बीच अधिवेशन में रामगोपाल ने बताया कि सीएम अखिलेश यादव को समाजवादी पार्टी का राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बनाया गया है। साथ ही अमर सिंह को पार्टी से बाहर किया जाएगा। सभी प्रदेश इकाईयां भंंग कर दी गई हैं। इसके साथ ही मुलायम को सपा का संरक्षक बनाया गया है। 

 

Back to top button