जज्बे को सलाम, 95 साल की ये महिला लड़ेगी विधानसभा चुनाव

आगर : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए नामाकंन दाखिल करने का सिलसिला शुरु हो चुका है। तमाम पार्टियों के प्रत्याशी अपना-अपना नामांकन पर्चा भर रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश की सबसे बुजुर्ग 95 साल की महिला ने भी मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया।
अमेठी-रायबरेली ही नहीं, पूरे प्रदेश में प्रचार करेंगी प्रियंका !
आगरा की खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से प्रदेश की सबसे उम्रदराज प्रत्याशी जल देवी ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। वो व्हील चेयर पर सवार होकर बेटे के साथ जिला कलेक्ट्रेट पहुंच कर अपना नामांकन दाखिल किया।
गौरतलब है कि जल देवी प्रदेश की सबसे बुजुर्ग महिला हैं, 95 साल की जल देवी पहले भी जिला पंचायत का चुनाव जीत चुकी है। उनकी इच्छा है कि वे जब तक जिन्दा रहेगी चुनाव लड़ती रहेगी और उनके बाद उनकी इस विरासत को उनका बेटा आगे बढाएगा।





