छह महीने की इस प्रेग्नेंट महिला के फिगर में नहीं आया कोई बदलाव, डॉक्टर ने बताया ऐसे पल रहा है बच्चा…

जब एक महिला के शरीर में नन्ही सी जान पलती है, तो वो पल उस महिला के लिए बेहद खास होता है। ऐसे में उस महिला के मन में तो काफी ख़ुशी होती ही है, लेकिन साथ ही उस महिला में शारीरिक और मानसिक रूप से भी कई बदलाव आते है। इस दौरान महिला के पैरो और शरीर के दूसरे हिस्सों में भी ऐंठन सी होने लगती है। इस दौरान महिला के काफी मूड स्विंग होने लगते है। प्रेगनेंसी के दौरान महिला का शरीर बढ़ने लगता है।
नहीं दिख रहे है प्रेग्नेंसी के लक्षण:
आज जिस लड़की से हम आपको रूबरू करवाने वाले है, जो गर्भवती तो है, लेकिन इसमें गर्भावस्था का एक भी लक्षण दिखाई नहीं दे रहा। इस लड़की का नाम रैंणा है. जो यूएस के साउथ कैरोलिना की रहने वाली है। रैंणा की उम्र अभी केवल अठारह साल है और वो अभी एक स्टूडेंट है। रैंणा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये सबको ये बताया कि उनके पेट में छह महीने का बेबी पल रहा है।
प्रेगनेंसी के बावजूद फ्लैट है पेट:
छह महीने की प्रेगनेंसी के बावजूद भी उनका पेट तस्वीरो में एकदम फ्लैट दिख रहा है। कुछ लोगो ने उनकी प्रेगनेंसी को झूठा बताया, वही दूसरी तरफ कुछ लोगो का कहना है कि उनका बच्चा अस्वस्थ है। मगर रैंणा ने लोगो को जवाब देते हुए अपनी सोनोग्रफी की रिपोर्ट भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। उन्होंने बताया कि उनका बच्चा एकदम स्वस्थ है।

स्कूल से बाहर निकाले जाने पर लड़की ले आई एके-47, और पूरे स्कूल में…

आखिर क्या है इसका राज:
रैंणा के मुताबिक उनकी फिटनेस की वजह उनकी शाकाहारी डाइट और एक्सरसाइज है। वो हर रोज कार्डियो योगा करती है। इसके इलावा वो खुद को फिट रखने के लिए फिजी ड्रिंक, जंक फ़ूड और मीठा आदि चीजों से दूर रहती है। उन्होंने अपनी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर इसलिए पोस्ट की थी ताकि महिलाएं प्रेगनेंसी के दौरान भी खुद को फिट रखें की प्रेरणा ले सके। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button