छत्तीसगढ़ : सुकमा में पुलिस नक्सली मुठभेड़ चार नक्सली ढेर, मौके से मिला हथियार

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभाव‍ित सुकमा जिले में बुधवार को हुए पुलिस नक्सली मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए। मौके से थ्री-नॉट-थ्री रायफल सहित 04 हथियार बरामद किया गया। घटनास्‍थल पर अभी जवानों द्वारा सर्चिंग जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुकमा जिले के जगरगुंडा इलाके में पुलिस नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में चार नक्सलियों को मार गिराया गया है। इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सर्च ऑपरेशन के लिये कोबरा 201, सीआरपीएफ़ 223 की संयुक्त पार्टी ऑपरेशन में निकली थी। सुकमा डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच जबदस्त मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में डीआरजी जवानों ने चार नक्सलियों को मार गिराया। घटना स्थल की सर्चिंग करने पर चार नक्सलियों के शव व हथियार सहित नक्सली सामग्री बरामद किया गया है।

Back to top button