छठ पूजा के मौके पर हाथों में लगाएं खूबसूरत मेहंदी

यहां दिए जा रहे हैं छठ पूजा के लिए आसान और सुंदर मेहंदी डिजाइन आइडियाज, जिन्हें आप घर पर आसानी से बना सकती हैं….

छठ पूजा का त्योहार सूर्यदेव की उपासना का प्रतीक है, इसलिए इस दिन महिलाएं पारंपरिक परिधानों के साथ हाथों में खूबसूरत मेहंदी डिजाइन लगाकर अपना लुक पूरा करती है। अगर आप छठ पूजा के लिए मेहंदी लगाने की सोच रही हैं, तो कुछ आसान और आकर्षक डिजाइन आपकी तैयारी को और खास बना सकते हैं।

सूर्य, कलश, नारियल, फूल-पत्ती और मंडला जैसे पैटर्न इस दिन के लिए शुभ माने जाते हैं। इन डिजाइनों को आप घर पर ही आसानी से बना सकती हैं, और थोड़े अभ्यास से यह और भी सुंदर दिखेंगे। मेहंदी न केवल हाथों की शोभा बढ़ाती है बल्कि त्योहार की रौनक को भी दोगुना कर देती है। इस छठ पूजा पर सरल और सुंदर मेहंदी डिजाइन चुनें, जो पारंपरिक भी हो और देखने में ट्रेंडी भी लगे।

पहली डिजाइन

छठ पूजा सूर्यदेव की पूजा का पर्व है, इसलिए आप हथेली पर सूर्य का छोटा सा सिंबल और पानी में अर्घ्य देने का डिजाइन बना सकती हैं। इसे सुंदर बनाने के लिए उंगलियों पर स्वास्तिक का डिजाइन बनाएं। इसके बीच में हैप्पी छठ पूजा भी आप लिखवा सकती हैं।

दूसरी डिजाइन

मेहंदी की इस डिजाइन में चार चांद लगने के लिए आप हाथ पर मंदिर बनवा सकती हैं। मंदिर के साथ-साथ चमकता हुआ सूरज भी आप अपनी हथेली पर बनवा सकती हैं, क्योंकि चमकते हुए सूरज की ही पूजा छठ पूजा में की जाती है।

तीसरी डिजाइन

छठ पूजा नदी या तालाब के किनारे की जाती है। ऐसे में आप अपनी हथेली पर इसकी झलक दिखा सकती है। बहती नदी में पूजा करती महिला और सामने चमकते सुर्यदेव आपकी मेहंदी में चार चांद लगाने का काम करेंगे। इस डिजाइन के साथ उंगलियों में आप फूल पत्ती वाली डिजाइन बना सकती हैं।

चौथी डिजाइन

इस मेहंदी की खासियत ही है कि आपको अपने हाथ पर बेहद ही खूबसूरती के साथ छठ पूजा लिखवाना है। इसमें आपको कलाई पर खूबसूरत सी गोलाकार डिजाइन बनवाने के बाद उसके बीच में छठ पूजा लिखवाना है।

पांचवी डिजाइन

सबसे आखिर में नजर डालिए इस डिजाइन पर, जिसमें आपको दोनों हथेलियों पर बड़ा सा सूरज बनवाना है। उगा हुआ सूरज ही छठ पूजा में पूजा जाता है। इसलिए अपनी मेहंदी को इसी से पूरा करें। इसके साथ कलाी पर भी कुछ अलग सी डिजाइन बनवाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button