चेन्नई में वरदा का कहर जारी, 10 लोगो की मौत

चेन्नई में वरदा का कहर अभी भी जारी हैं. जहाँ एक ओर इस तूफान ने भारी तबाही मचाई हुई हैं तो वही दूसरी ओर इस तूफान की वजह से मरने वालो की संख्या 10 हो गई. इस तूफान के वजह से चेन्नई में भारी बारिश हुई हैं. जिसकी वजह से जनजीवन अस्त- व्यस्त हो गया हैं.

अभी-अभी: एसबीआई खाताधारकों को, सरकार ने दिया ये खास तोहफाcyclone-vardah

इस भारी आपदा से निपटने के लिए सेना के जवानों ने मोर्चा संभाला हुआ हैं और मुसीबत में फंसे लोगो को राहत शिविर तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं. खबरों के अनुसार तटवर्ती इलाकों के 8000 लोगों को 95 राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया है. सरकार ने मछुआरों को भी 2 दिन तक समुद्र में न जाने की चेतावनी दी है.

गौरतलब हो की वरदा तूफ़ान की वजह से काफी जन-धन की हानि भी हुई हैं. तूफान के वजह से कई पेड़ उखड कर सड़को पर खड़ी गाड़ियों पर गिर गए जिससे लोगो को काफी नुकसान हुआ हैं. चेन्नई में हवा की रफ्तार 192 किलोमीटर प्रति घंटा है. वरदा तूफान की वजह से न सिर्फ जनजीवन पर असर पड़ा हैं बल्कि इसकी वजह से कई ट्रेन और हवाई यात्रा भी रद्द कर दी गई हैं.  

Back to top button