चुनाव से पहले उत्तराखंड में राहुल गांधी 16 को फूंकेंगे चुनावी बिगुल, जनसभा को करेंगे संबोधित

लोकसभा चुनाव के लिए तैयार हो चुके माहौल के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 16 मार्च को देहरादून आ रहे हैं। वह परेड ग्राउंड में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
चुनाव से पहले उत्तराखंड में राहुल गांधी 16 को फूंकेंगे चुनावी बिगुल, जनसभा को करेंगे संबोधितअखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्तर पर राहुल गांधी के कार्यक्रम की सूचना मिलने के बाद उत्तराखंड कांग्रेस तैयारियों में जुट गई है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के अनुसार, 16 मार्च को अपराह्न 12 बजे राहुल गांधी परेड ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे।

राहुल के कार्यक्रम की तैयारी के सिलसिले में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने मंगलवार शाम अपने निवास पर प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जबकि देहरादून-हरिद्वार के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को बुलाई गई है।

इसी तरह, एक अन्य बैठक बृहस्पतिवार को रखी गई है, जिसमें गढ़वाल के विभिन्न क्षेत्रों के पदाधिकारियों को बुलाया गया है।
इससे पहले 2014 के लोकसभा चुनाव में भी राहुल गांधी ने दून के परेड ग्राउंड में चुनावी जनसभा की थी। 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने हरिद्वार में रोड शो किया था। 
Back to top button