चुनाव आयोग ने किया बड़ा ऐलान, 29 नवंबर से पहले पूरे हो जाएंगे बिहार चुनाव

नयी दिल्ली। चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के समय ही विभिन्न राज्यों की  65 सीटों के लिए उपचुनाव कराने का फैसला किया है। इलेक्‍शन कमीशन ने शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में कहा कि विभिन्न राज्यों की विधानसभाओं की 64 सीटों और एक संसदीय सीट पर उपचुनाव बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही कराये जाएंगे।

Also Read : बिहार : एनडीए में शामिल हुए जीतन राम मांझी, पटना में किया औपचारिक ऐलान
बता दें कि 29 नवंबर से पहले बिहार विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी होनी है। विज्ञप्ति में कहा गया  है कि आज इन सीटों के उपचुनाव के बारे में आयोग की बैठक हुई।
Also Read : बिहार : तीन सालों में बदल जाएगी पटना की तस्वीर, ग्रेटर पटना का ब्लूप्रिंट तैयार
बैठक में विभिन्न राज्यों के मुख्य सचिव, मुख्य चुनाव अधिकारियों आदि की रिपोर्ट और सुझाव पर विचार-विमर्श किया गया तथा वहां होने वाली बारिश के अलावा कोविड-19 को भी ध्यान में रखकर यह फैसला किया गया कि बिहार विधानसभा के चुनाव के आसपास ही इन सीटों के लिए भी उपचुनाव होंगे।
Also Read : लालू प्रसाद यादव को मिलेगी जमानत? याचिका पर 11 सितंबर को होगी अगली सुनवाई
इलेक्‍शन कमीशन ने कहा है कि आयोग उचित समय पर जल्द ही बिहार विधानसभा चुनाव और इन सीटों के उपचुनाव की घोषणा करेगा।
The post चुनाव आयोग ने किया बड़ा ऐलान, 29 नवंबर से पहले पूरे हो जाएंगे बिहार चुनाव appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button