चीन से बातचीत क्यों जरुरी? सुब्रमण्यम स्वामी ने उठाये सवाल
नई दिल्ली। वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर पूर्वी लद्दाख इलाके में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच गोलीबारी हुई है। एलएसी पर युद्ध जैसे हालात हैं। इन्ही हालातों में विदेश मंत्री जयशंकर आज मॉस्को यात्रा पर रवाना हो रहे हैं। वह अपने चीनी समकक्ष से मुलाक़ात करेंगे। एलएसी पर तनाव के बीच विदेश मंत्री की मास्को यात्रा और चीन से संभावित वार्ता को लेकर भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने सवाल उठाये हैं।
सुब्रमण्यम स्वामी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि विदेश मंत्री जयशंकर को मॉस्को में अपने चीनी समकक्ष से क्यों मिलना है? खासतौर पर रक्षा मंत्रियों से मुलाकात के बाद? 5 मई 2020 के बाद से भारत के पास चीन से विदेश नीति पर कोई विवाद सुलझाने की जरूरत नहीं है। इसलिए पीएम नरेंद्र मोदी को विदेश मंत्री से अपनी यात्रा रद्द करने के लिए कहना चाहिए। यह हमारे संकल्प को कम करता है।
उल्लेखनीय है कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर पूर्वी लद्दाख इलाके में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच गोलीबारी हुई है। एलएसी पर युद्ध जैसे हालात हैं। ऐसे में चीन से बार बार बातचीत पर सवाल उठने स्वाभाविक है।
The post चीन से बातचीत क्यों जरुरी? सुब्रमण्यम स्वामी ने उठाये सवाल appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





