चीन में शुरू हुआ आइस और स्नो फेस्टिवल, जानें खासियत…

चीन के हेलोंगयांग प्रांत स्थित हार्बिन शहर में दुनिया का सबसे बड़ा आइस फेस्टिवल शुरू हो गया है। यहां आसा-पास की नदियों में जमी बर्फ को काटकर लाया जाता है और फिर उसे मनचाहा आकार देकर, नए सुंदर किले और होटल बनाए जाते हैं। यहां तापमान माइनस 17 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहता है। हर साल होने वाले इस फेस्टिवल को देखने के लिए दुनिया भर से सैलानी चीन आते हैं। दिन से ज्यादा संख्या में सैलानी यहां रात में आते हैं। क्योंकि रात में 3-डी लेजर लाइट्स की रोशनी से रात को ये कलाकृतियां मानों जीवंत हो उठती हैं।

साल 1980 के दशक से इस फेस्टिवल का आयोजन चीन में किया जा रहा है। न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, साल 2017 में फेस्टिवल में करीब 1.8 करोड़ लोग पहुंचे थे। शहर के एयरपोर्ट पर 2018 में दो करोड़ से ज्यादा यात्री आए थे।

इटली: हिमस्खलन में एक महिला व सात साल की दो बच्चियों की मौत

करीब 6 लाख वर्ग मीटर में बर्फ की बेहतरीन कलाकृतियां बनाई गई हैं। फिलहाल यह कार्यक्रम एक महीने से अधिक समय तक चलेगा। यहां आने वाले सैलानी विंटर स्विमिंग, चेंगेन लेक विंटर फिशिंग के साथ ही हार्बिन में बने साइबेरियन टाइगर पार्क में जाकर लुत्फ उठाते हैं।

Back to top button