चिलचिलाती धूप में इलाज के लिये आए मरीजों को चिकित्सकों की कमी से मरीज बेहाल

मई की चिलचिलाती धूप में इलाज के लिये सीएचसी आए मरीजों को इलाज नहीं मिल सका। बताया गया कि डॉक्टर मीटिग में गए हैं। ऐसे में मरीज वापस होने को विवश हो गए।

तहसील मुख्यालय पर स्थित उच्चीकृत सामुदायिक केंद्र पर कुडासन, दतौली, अधियारी, जिगना, धुसवा, बैरीपुर रामनाथ, मूसेगंज, बल्लीपुर, झिलाही बाजार, मछलीबाजार आदि जगहों से मरीज आते हैं। बुधवार को बुखार, पेट दर्द व दस्त सहित अन्य बीमारियों के मरीज यहां आए लेकिन डॉक्टर नहीं मिले।

कुड़ासन के दिलीप वर्मा की दिक्कत थी, वह जिस डॉक्टर से पहले इलाज कराते आ रहे हैं, वह नहीं मिले। उपाध्यायपुर ग्रंट की सुनीता वर्मा बिना डाक्टर को दिखाए ही वापस होने को विवश हो गई। कोल्हार गांव निवासी अनूप सिंह ने बताया कि अस्पताल में सिर्फ एक ही डाक्टर होने के नाते भीड़ अधिक हो गयी। किसी तरह दिखा कर दवा लिया है। हरीराम ने बताया कि सुबह से ही डॉक्टर का इंतजार कर रहा हूं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. नीरज गुप्ता ने बताया कि जनपद स्तर पर बैठक होने के कारण सिर्फ एक ही डॉक्टर होने के कारण दिक्कत आई।

Back to top button