चार लड़कियों ने सलमान खान को लूटा
![](https://ujjawalprabhat.com/wp-content/uploads/2015/10/salman-khan-5614a93a8c104_l.jpg)
![salman-khan-5614a93a8c104_l](http://ujjawalprabhat.com/wp-content/uploads/2015/10/salman-khan-5614a93a8c104_l-300x214.jpg)
लेकिन उनकी कुछ फैंस एेसी भी हैं, जिनके कारण सलमान कुछ अपसेट हैं।
दरअसल, हाल ही में बांद्रा के एक नाइट क्लब में चार फीमेल फैंस ने सलमान से बातचीत करनी चाही। सलमान ने भी फैंस को निराश नहीं किया और उनसे बातचीत की, लेकिन उन फैंस के जाने के बाद जब सलमान ने पास की टेबल पर रखे अपने सामान को देखा, तो वह गायब था।
फैंस ने बातचीत के दौरान उनके सामान को चुरा लिया, जिसमें वॉलेट, सनग्लास और पेंडेंट शामिल था। सलमान के सिक्योरिटी गार्डस ने नजदीकी पुलिस स्टेशन पर रिपोर्ट लिखवाने के लिए कहा, लेकिन सलमान ने इनकार कर दिया।