चातुर्मास के दौरान घर के इन जगहों में जलाएं दीपक

चातुर्मास (Chaturmas 2025) एक पवित्र समय है जब भगवान विष्णु योग निद्रा में लीन रहते हैं। इस दौरान कुछ विशेष उपाय करने से भगवान शिव के साथ-साथ भगवान विष्णु का आशीर्वाद भी मिलता है। चातुर्मास की शुरुआत आज से हो चुकी है तो आइए इससे जुड़ी कुछ प्रमुख बातों को जानते हैं।

चातुर्मास एक ऐसा पवित्र समय है, जब भगवान विष्णु योग निद्रा में लीन रहते हैं। इस दौरान सृष्टि का संचालन भगवान शिव करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चातुर्मास आध्यात्मिक उन्नति, तपस्या और भक्ति के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। भले ही इस अवधि में शुभ काम नहीं किए जाते हैं, लेकिन कुछ विशेष उपाय (Chaturmas 2025) करने से भगवान शिव के साथ-साथ भगवान विष्णु का आशीर्वाद भी प्राप्त किया जा सकता है। दीपक जलाना इन्हीं उपायों में से एक है, तो आइए कुछ अचूक उपाय जानते हैं।

चातुर्मास के दौरान घर के इन स्थानों पर जलाएं दीपक (Light Lamps At These Places In The House During Chaturmas)

तुलसी चौरा – देवी तुलसी भगवान विष्णु को बेहद प्रिय हैं। ऐसे में चातुर्मास के दौरान हर शाम तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जरूर जलाएं। इस उपाय को करने से भगवान विष्णु खुश होते हैं। साथ ही घर में सुख-समृद्धि आती है।
पूजा घर – अपने घर के पूजा स्थान में रोजाना सुबह और शाम दीपक जलाएं। चातुर्मास में भगवान शिव की विशेष पूजा होती है, इसलिए उनके सामने भी एक दीपक जलाएं। इस उपाय को करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। साथ ही विष्णु भगवान की कृपा मिलती है।
घर का मुख्य द्वार – इस दौरान शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना चाहिए। इस उपाय को करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। साथ ही इससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
पानी रखने का स्थान – घर में जिस स्थान पर पीने का पानी रखा जाता है, वहां एक दीपक जलाना भी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में बरकत आती है और सुख-शांति बनी रहती है।
रसोई घर – इस दौरान घर के रसोई घर में भी एक दीपक जलाना चाहिए। रसोई को मां अन्नपूर्णा का स्थान माना जाता है। कहते हैं कि यहां दीपक जलाने से घर में कभी अन्न और धन की कमी नहीं होती और परिवार में खुशहाली बनी रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button