चाइनीज झंडा जलाकर सिख समुदाय व व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
कानपुर । वर्तमान समय में चीन की हरकतों से देशवासी पूरी तरह खफा है। जिस कारण जगह-जगह चीनी सामान का बहिष्कार किया जा रहा है। आज किदवई नगर थाना क्षेत्र के किदवईनगर बाजार में सिख समुदाय व स्थानीय दुकानदारों ने एकजुट होकर चीन के खिलाफ उसका झंडा जलाकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवायी कर रहे नीतू सरदार ने कहा कि धोखेबाज चीन हमेशा से ही भारतीय जमीन को हड़पने के लिए तत्पर रहता है। हर संभव प्रयास करता है कि किसी तरह से भारतीय जमीन पर अपनी टेंट लगा ले, पर उसकी हरबार कोशिश बेकार हो जाती है।
ये भी पढ़ें- कानपुर: पितृपक्ष के पहले दिन गंगा घाटों पर लोगों ने किया अपने पितरों का पिण्ड दान
भारतीय सीमा पर तैनात जवान उसे हरबार धकियाकर भगाते है, लेकिन वह अपनी आदत से बाज नहीं आता। चूकि उसकी नीयत में ही धोखेबाजी है इसलिए वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आता। सरदार ने कहा कि अब समय आ गया है कि चीन को उसकी औकात याद दिलाने के लिए उसके उत्पादों का बहिष्कार करें।
ये भी पढ़ें- प्रयागराज: उप कृषि निदेशक कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
जिससे उसकी अर्थ व्यवस्था टूटे तब जाकर वह ठीक हो पायेगा। इस लिए आज इस प्रदर्शन के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। जिसमें स्थानीय दुकानदारों ने जमकर साथ दिया। व्यापारियों ने कहा कि हमारे पीएम ने देश के जवानों को खुली छूट दी है। अगर कोई भी चीनी सैनिक गलत कदम उठायेंगा तो उलटे पांव वापस जाना पडेगा। प्रदर्शन के दौरान सभी व्यापारियों ने एकसुर में भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाएं।
The post चाइनीज झंडा जलाकर सिख समुदाय व व्यापारियों ने किया प्रदर्शन appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





