चर्च में प्रार्थना करने जा रही थी फैमिली, ट्रक से एक्सीडेंट में मां-बेटी और बेटे की हुई मौत…

अच्चल साहिब(जालंधर). बटाला-जालंधर रोड पर गांव नत्त के पास प्राइवेट मिनी बस और मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर हुई। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। जानकारी मुताबिक गांव संगरावा के रहने वाले एक ही परिवार के तीन लोग महिला नरिंदर कौर, बेटी रणजोध कौर और बेटा हरप्रीत सिंह बाइक पर ब्यास के एक चर्च में प्रार्थना में शामिल होने के लिए जा रहे थे। 
चर्च में प्रार्थना करने जा रही थी फैमिली, एक्सीडेंट में मां-बेटी और बेटे की मौत

ये था मामला…

– गांव नत्त के पास पहुंचे तो आगे से रही तेज रफ्तार प्राइवेट मिनी बस के साथ उनकी सीधी टक्कर हो गई। 
– टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल बस के नीचे घुस और बाइक सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 
– सूचना मिलते ही थाना रंगड़ नंगल के मुखी मुख्तयार सिंह साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। 
– उन्होंने बस को कब्जे में लिया और तीनों शवों को सिविल अस्पताल बटाला में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़ें:-  RCA-BCCI आमने-सामने: ललित मोदी तो गए, सस्पेंशन नहीं हटा तो जोशी को भी जाना पड़ेगा

पति करता है मजदूरी

– मृतक महिला का पति मजदूरी करता है। 
– बच्चों ने कहा था कि उन्हें प्रार्थना में शामिल होने के लिए जाना है, इसलिए मां उनके साथ गई हुई थी। 
– बता दें कि बेटी रणजोध कौर बाहरवीं और बेटा हरप्रीत सिंह 9वीं क्लास में पढ़ रहे थे। 
– मृतक महिला के चार बच्चे हैं। जिनमें उसके साथ दो की मौत हो गई है, जबकि एक बेटा और बेटी घर पर मौजूद थे।
Back to top button