चंद्रकांत पाटिल को भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र का अध्यक्ष किया नियुक्त

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले चंद्रकांत पाटिल को मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महाराष्ट्र के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।

मंगल प्रभात लोढ़ा मुंबई भाजपा के अध्यक्ष नियुक्त
इस बीच, मंगल प्रभात लोढ़ा को मुंबई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

राव पाटिल दानवे ने दिया इस्तीफा 
गौरतलब है कि महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष राव साहब पाटिल दानवे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।महाराष्ट्र में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले पार्टी राज्य में बड़े स्तर पर संगठन में बदलाव कर सकती है। इस बार भाजपा ने शिवसेना के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रकांत पाटिल समाजसेवा के लिए जाने जाते हैं। उन्हें अमित शाह का करीबी माना जाता है। चंद्रकांत पाटिल ने राजनीति की शुरुआत अभाविप से जुड़कर की थी। वे लंबे समय तक अभाविप से जुड़े रहे। इसके बाद उन्होंने आरएसएस में एंट्री मारी।

इसके बाद उनके लिए भाजपा में आने के रास्ते खुल गए। भाजपा से जुड़ने के बाद चंद्रकांत पाटिल ने अपनी मेहनत से जनता के दिल में जगह बनाई।

Back to top button