घर से भागकर करेंगे शादी, तो होगा ये हाल

अजीबो-गरीब घटना सामने आई। यहां एक लड़के ने प्रेमिका को भगा कर शादी कर ली। दोनों अलग कमरा लेकर रहने लगे थे। जब घर वालों के इस बात का पता चला तो काफी हंगामा हुए। वहीं लड़की ने सबको चकमा देकर वहां से फरार हो गई
यहाँ लोग चुरा लेते है दूसरे की बीविया और उनके साथ करते है….
शादी के बाद हुआ हंगामा
सहारनुपर जिले के नागल निवासी एक युवती का बेहट के युवक के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते दोनों ही कुछ समय पहले घर से फरार हो गये थे। दोनों ही शादी कर रुड़की स्थित ढंडेरा में एक किराये का मकान लेकर रह रहे थे। युवक पहले से ही रुड़की में रहकर कोई काम कर रहा था। इसलिए युवक के परिजनों को उसकी शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। जबकि युवती के परिजन उसकी तलाश करने में लगे थे।
परिजनों को दो दिन पहले किसी ने बताया था कि युवती ढंडेरा में एक मकान में रह रही है। इस सूचना के बाद युवती के परिजन उसे तलाशते हुए कमरे तक पहुंच गये। परिजनों ने दोनों को कमरे में पकड़ लिया। इस दौरान वहां पर हंगामा भी हुआ।
हंगामा होने पर युवती ने परिजनों के साथ चलने की सहमति दे दी। युवती ने परिजनों को कहा कि वह खाना खाले, इसके बाद वह सब चलेंगे। परिजन उसकी बातों में आ गये। लेकिन इसी बीच युवती चकमा देकर फरार हो गई। परिजनों ने युवक को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। परिजन लड़की की पेश करने की मांग कर रहे है।
बताया जा रहा है कि इसकी जानकारी लड़के के परिजनों को भी दी गई। जिसके बाद वह भी वहां पहुंच गए हैं।





