घर में घोड़े की फोटो लगाना शुभ होता है या अशुभ, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे कोई बड़ी भूल

दोस्तों जीवन में सफलता हासिल करने के लिए सबसे जरूरी होता है इंसान को ऊर्जावान होना, स्वस्थ होना. अगर आप ऊर्जा से भरपूर हैं और आपमें कार्य करने की क्षमता प्रबल है तो सफलता आपके कदम चूमेगी, इसमें कोई दो राय नहीं. आज हम आपको घोड़े की तस्वीर से रिलेटेड उपाय के बारे में बताएंगे, जो आपकी किस्मत को चमकाने में काफी सहायक होंगे.

घर में घोड़े की फोटो लगाना शुभ होता है या अशुभ, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे कोई बड़ी भूलवास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप अपने घर या दफ्तर में दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर लगाते हैं, तो यह आपके कार्य में गति प्रदान करता है. दौड़ते हुए घोड़े सफलता, प्रगति और ताकत के प्रतीक होते हैं. खासकर दौड़ते हुए घोड़े व्यवसाय की प्रगति का सूचक माने गए हैं. इसलिए सात घोड़ों की तस्वीर को सर्वोतम माना गया है.

व्यापार में प्रगति के लिए अपने ऑफिस की केबिन में दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगाएं. इन तस्वीरों को लगाते हुए इस बात का ध्यान रखें कि घोड़ों का मुंह ऑफिस के अंदर की ओर आते हुए होना चाहिए और दक्षिण दीवार पर तस्वीर लगानी चाहिए. दोस्तों दौड़ते हुए घोड़े प्रगति के प्रतीक होते हैं. ये कार्य में गति प्रदान करते हैं.

अधिक जानकारी के लिए देखें नीचे दी गई वीडियो. अगर किसी वजह से वीडियो न चले तो वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें !

जो व्यक्ति बार – बार इन घोड़ों को देखता है, इसका सीधा असर व्यक्ति की कार्यप्रणाली पर पड़ता है. अतः ये घोड़े आपके कार्य में गति प्रदान कर सफलता दिलाने में मददगार साबित होंगे.  घोड़ों की तस्वीर घर में लगाने से जीवन में धन संबंधी ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलते. स्थाई रूप से घर में लक्ष्मी का निवास होता है.

इसके लिए घर के मुख्य हॉल के दक्षिणी दीवार पर, घर के अंदर आते हुए मुख वाले घोड़े की तस्वीर लगाना चाहिए. घोड़े की तस्वीर खरीदते समय इस बात का ध्यान जरूर रखें कि घोड़े का चेहरा प्रसन्नचित मुद्रा में हो, ना कि आक्रोशित हो. दोस्तों ध्यान रखें की घोड़े शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक हैं और खासकर सफेद घोड़े सकारात्मक ऊर्जा के प्रतीक होते हैं.

इसलिए घर और ऑफिस की नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा को लाने के लिए सफेद घोड़े की तस्वीर लगानी चाहिए.  विशेष ध्यान रखने वाली बात यह है कि कभी भी टूटी फूटी तस्वीर घर में ना रखें या धुंधली तस्वीर भी ना रखें.

Back to top button