घर पर बनाये कांजी वड़ा बनाने की आसान विधि…

कांजी वड़ा बनाने की विधि –
Ingredients
धूलि मूँग की दाल – 2 कप
काली गाजर – ½ किलो
पानी – 1 लिटर
काला नमक – ½ चम्मच
काली मिर्च पाउडर – ¼ चम्मच
राई – 1 चम्मच (पीसी हुई)
नमक – ½ चम्मच
नमक स्वादानुसार
कुकिंग आयल – तलने के लिए
गाजर को धोकर छील लें और धोकर लंबे टुकड़ो में काट लें।
एक काँच के बर्तन में कटी गाजर, पानी, काला नमक, काली मिर्च पाउडर, राई और नमक डालकर ढक्कन बंद कर दें और 2 दिन रख दें।
दाल को अच्छे से धोकर 1 चुटकी मीठा सोडा डालकर रात भर पानी में भिगो कर रख दें।
सुबह पानी निकाल दें और एक मिक्सर में दाल और स्वादानुसार नमक डालकर बारीक पीस लें।
कड़ाही में तेल गरम होना रखें।
तेल गरम होने पर दाल का पीसा हुआ थोड़ा सा बैटर चम्मच में लेकर कड़ाही में ध्यान से डालें। इसी तरह बाकी वड़े भी कड़ाई में डालें।
सुनहेरा होने पर वड़े को टिश्यू पेपर पर निकाल लें।
एक बर्तन में पानी लें और वडो को पानी में डालकर निकाल लें।
एक ग्लास में त्यार कांजी डालें और फिर वड़े को ग्लास में डालकर त्यार कांजी वड़ा सर्व करें।





