घर पर इस तरह बनाएं आसानी से बनाएं वेजिटेबल क्लियर सूप

सर्दियों में तरह-तरह की ग्रीन वेजिटेबल्स का स्वाद लेने का मौका मिलता है। इस सीजन में अगर गरमागरम वेजीटेबल क्लियर सूप पिया जाए तो स्वाद भी मिल जाता है और सेहत भी। इसे बनाना भी बेहद आसान है। यह सूप बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर किसी को पसंद आता है। सूप में कई तरह की वेजिटेबल्स डालकर आसानी से अपनी डाइट में शामिल की जाती हैं और ये बोरिंग भी नहीं लगतीं। इसमें प्याज और लहसुन के स्टॉक का इस्तेमाल किया जाता है, जो इसके स्वाद को और भी ज्यादा बढ़ा देता है। सूप पेट के लिए भी काफी अच्छा होता है।
ये आसानी से डाइजेस्ट होता है। पौष्टिक सब्जियों से बना क्लियर सूप पेट साफ रखने में मददगार है और यह शरीर को टॉक्सिन्स से भी मुक्त करता है। इसके नियमित सेवन से परिवार के सभी सदस्य ऊर्जावान बने रहते हैं। अगर आप वेट लॉस के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं तो उसमें भी सूप पीने से आपको मदद मिल सकती है, क्योंकि सूप पेट के लिए बहुत हल्का होता है और इससे फैट और डाइट में एक्स्ट्रा कैलोरीज हो जाने की चिंता भी नहीं रहती। अगर आप यह सूप घर पर बनाना चाहती हैं तो जानिए इसे बनाने का तरीका।