घर आया मेहमान तो नाम रखा ‘लॉकडाउन’, जानिये क्या है कहानी
लखनऊ : देवरिया में एक नवजात बच्चे का नाम लॉकडाउन रखा गया है. बच्चे के परिवार वालों का मानना है कि कोरोना वायरस के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में लॉकडाउन का जो फैसला किया है, वह देश हित में है. यही कारण है कि उन्होंने अपने बच्चे का नाम लॉकडाउन रखा है.
बच्चे के माता-पिता का कहना है कि देश में लॉकडाउन के चलते उन्होंने अपने बच्चे का ये नाम रखने का फैसला किया है. कोरोना वायरस से बचाव का संदेश देने के लिए उन्होंने यह नाम रखने का फैसला किया. दरअसल खुखुंदु कस्बे के रहने वाले एक परिवार में सोमवार को बच्चा पैदा हुआ. कोरोना संकट को देखते हुए परिवारवालों ने इस नवजात का नाम लॉकडाउन रख दिया. बच्चे के पिता पिता पवन कहते हैं कि वह देश के प्रधानमंत्री के मिशन को आगे बढ़ा रहे हैं. पवन ने यह भी कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा देखते हुए देश के मुखिया लगातार निर्णय ले रहे हैं. सरकार इस महामारी को रोकेन के लिए जो कदम उठा रही है, उसका हम सभी को पालन करना चाहिए.





