ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर जलने पर होगी जांच

ट्रांसफार्मरों को क्षतिग्रस्त होने से बचाने हेतु पावर कारपोरेशन अध्यक्ष ने जारी किए निर्देश

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
Captureलखनऊ। पावर कारपोरेशन ने ग्रामीण क्षेत्रों के ट्रांसफार्मर जलने और उसकी वजह से सप्लाई बाधित होने की समस्या से निपटने के लिए जलने वाले ट्रांसफार्मरों के कारणों की जांच कराने का निर्णय लिया गया है। जिसमें यह देखा जायेगा कि यदि ओवरलोड की वजह से ट्रांसफार्मर फुंका है तो उस ट्रांसफार्मर से संबद्घ सभी कनेक्शनों के लोड की जांच करते हुए कैंप लगाकर उपभोक्ताओं के भार में वृद्धि की जाएगी। इसके बाद उसी के अनुरूप ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे।
प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया है कि पावर फार आल योजना के अन्तर्गत जहां सभी घरों को विद्युत तंत्र से जोडऩे का लक्ष्य है, वहीं उन्हें निर्बाध विद्युत आपूर्ति भी प्रदान की जानी है। निर्बाध विद्युत आपूर्ति में ट्रांसफार्मर का जलना एवं क्षतिग्रस्त होना एक बड़ी बाधा है। ट्रांसफार्मर के क्षतिग्रस्त होने के कारणों का अध्ययन करने पर पाया गया कि उपभोक्ताओं द्वारा क्षमता से अधिक भार का प्रयोग किए जाना है। इसी तरह निजी नलकूपों के लिए भी नई व्यवस्था लागू की गई है।

Back to top button