गौतम के मुताबिक, उनका लक्ष्य है कि कोई भी खाली पेट न सोए

तेलंगाना में रहने वाले गौरव कुमार ने एक ही दिन में एक हजार से ज्यादा गरीबों को खाना खिलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। गौतम ने तेलंगाना में रविवार को तीन अलग-अलग जगहों पर गरीबों को खाना खिलाने का प्रोग्राम रखा। गौतम का नाम यूनिवर्सल बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल किया गया है।

गौतम ने कहा, हमारा लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा लोगों का पेट भरना है और हम लगातार इसकी तरफ बढ़ रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि मुझे इस काम को करने में सुकून मिलता है। हमारे पास अब लगभग 140 स्वयंसेवक हैं, जो लगातार इस काम को कर रहे हैं।
गौतम द्वारा विश्व रिकॉर्ड बनाने के बाद उन्हें ‘यूनिवर्सल बुक ऑफ रिकॉर्ड’ के भारतीय प्रतिनिधि केवी रमन्ना राव और तेलंगाना के प्रमुख टीएम श्रीलता ने सर्टिफिकेट दिया। गौतम ने हैदराबाद के गांधी अस्पताल में मरीजों को राजेंद्र नगर में गरीबों को और अम्मा नन्ना अनाथालय में बच्चों को खाना खिलाया था।





