गोवा-मनाली छोड़िए, हनीमून के लिए चुनें भारत की 4 ऑफबीट जगहें

शादी सिर्फ दो लोगों का साथ नहीं, बल्कि एक नए रिश्ते की शुरुआत होती है। शादी के बाद हर कपल चाहता है कि उनकी हनीमून ट्रिप बेहद खास और यादगार हो। आमतौर पर लोग शिमला, मनाली या गोवा जैसे फेमस डेस्टिनेशन्स जाने का सोचते हैं, लेकिन अब यह जगह भीड़भाव से भर चुकी है।
ऐसे में अब कपल्स भीड़भाड़ वाले टूरिस्ट स्पॉट्स को छोड़ ऐसी जगहों की तलाश में हैं, जहां शोर न हो और सुकून हो। अगर आप भी हनीमून के लिए गोवा-मनाली से हटकर कुछ अलग लोकेशन सर्च कर रहे हैं, तो भारत के इन ऑफबीट डेस्टिनेशन्स को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
तीर्थन वैली – हिमाचल प्रदेश
हनीमून के लिए बेहतरीन टूरिस्ट स्पॉट्स में से एक तीर्थन वैली है, जो हिमाचल प्रदेश में स्थित है। यह जगह अपनी खूबसूरत वादियों, नदियों, नेचर और शांत माहौल के लिए जाना जाती है, जहां आकर आप अपने पार्टनर के साथ ट्रिप को यादगार और खास बना सकते हैं। यहां पर आपको घूमने के लिए ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क, जालोरी पास, सेरोलसर लेक, गैधर वॉटरफॉल और बूढ़ी नागिन मंदिर जैसे बेस्ट लोकेशन मिल जाएंगे।
गोकर्ण – कर्नाटक
अगर आप साउथ की तरफ घूमने जाने का सोच रहे हैं, तो कर्नाटक राज्य में स्थित गोकर्ण शहर को भी ऑप्शन में रख सकते हैं। यह जगह नेचर लवर्स और सी लवर्स के लिए एकदम परफेक्ट है। इतना ही नहीं, गोकर्ण भारत का फेमस हिंदू तीर्थ स्थल भी है।
यह कम भीड़भाड़ वाली जगह होने के कारण आप अपने पार्टनर के साथ शांति से समय बीता सकते हैं। ओम बीच, कुडले बीच, मिर्जन फोर्ट और विभूती वॉटरफॉल जैसे लोकेशन्स पर आपकी तस्वीरें भी खूबसूरत आएंगी।
जीरो वैली – अरुणाचल प्रदेश
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी जिले से लगभग 1700 मीटर ऊंचाई पर स्थित जीरो वैली एक शांत और खूबसूरत जगह है। जो अपनी खास संस्कृति, धान की खेती और जीरो म्यूजिक फेस्टिवल के लिए जानी जाती है। अगर आप अपने हनीमून को मजेदार और यादगार बनाना चाहते हैं, तो एक बार यहां जरूर आएं। यहां की खूबसूरत वादियां और नजारे आपका दिल जीत लेंगे।
चेरापूंजी – मेघालय
मेघालय की खूबसूरत जगह चेरापूंजी को सोहरा के नाम से भी जाना जाता है। अगर आप प्रकृति और खूबसूरत वादियों में अपने हनीमून को परफेक्ट बनाना चाहते हैं, तो चेरापूंजी से बेस्ट ऑप्शन शायद कुछ भी नहीं। यहां पर आपको कई तरह से वॉटरफॉल मिल जाएंगे। जहां पर आप अपने पार्टनर के साथ यादों को तस्वीरों में कैद कर सकते हैं।
यह हिल स्टेशन दुनिया की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। इस लोकेशन के पास आपको मासस्मा गुफा, सात बहनों का झरना, क्रेम मावमलुह गुफा, नेशनल पार्क और क्रेम फिलेट जैसी खूबसूरत स्पॉट घूमने को मिल जाएंगे।





