गोवा के ये पर्यटन स्थल जो अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में है मशहूर, जरुर जाये एक बार घुमने…

गोवा का नाम लेते ही एक आनंद की अनूभूति होने लगती हैं। सभी की आँखों के सामने गोवा के मनमोहक दृश्य और स्थान घूमने लगते हैं। गोवा भारत के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। गोवा भारत का समुद्री तट पर स्थित राज्य हैं जो अपने पर्यटन के लिए अन्तराष्ट्रीय स्तर पर विख्यात हैं। नारियल के पेड़ और समुद्र के पानी पर पड़ने वाले सूर्य की रोशनी के मनमोहक नजारे गोवा के खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं। आज हम आपको इस खूबसूरत जगह पर स्थित दर्शनीय स्थानों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैंगोवा के ये पर्यटन स्थल जो अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में है मशहूर, जरुर जाये एक बार घुमने...

* पुराना गोवा :

गोवा का यह इलाका बिल्कुल शांत और सुकून देने वाला है। यहां कई मशहूर गिरजाघर हैं जिनमें से कुछ विश्व विरासत भी हैं। ‘द बेसिलिका ऑफ बॉम जीजस’ में सेंट जेवियर की पार्थिव देह (ममी) रखी हुई है। सी कैथेड्रल एशिया का सबसे बड़ा चर्च है। यहां लेडी ऑफ रोजरी चर्च भी है। निश्चित ही यहां पर एक बार यात्रा करना तो बनता है।

* अंबोली :

अंबोली- गोवा से 80 किलोमीटर दूर स्थित अंबोली एक चित्रमय स्थान है। यह हनीमून पर आए लोंगो के लिए बेस्ट जगह है। यह महाराष्ट्र राज्य के अंतर्गत है और यहां घूमने लायक स्थानों में सुंदर नागत्ता प्रपात और हिरण्याकेशी मंदिर प्रमुख हैं। अतिरिक्त समय हो तो आप यहां जा सकते हैं।

* पणजी :

पणजी वर्तमान समय में गोवा की राजधानी है, जोकि मंडला के तट पर स्थित एक सुंदर नगर है। इस नगर की एक मुख्य विशेषता यह है कि प्रत्येक इमारत के घर की छत ढलवा तथा लाल रंग की है। कुटीर उधोगों द्वारा हाथी दांत व कछुये की खाल से बनाई गयी वस्तुएं, काजू, बादाम, दालचीनी आदि भी पर्यटकों को विशेष रुप आकृष्ट करती है।

* बागा बीच :

गोवा का बागा बीच सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में एक है। बागा बीच पार्टी, नाइटलाइफ और सी फूड के लिए जाना जाता है। इसके आसपास बेहतरीन रेस्त्रां और होटल है। बागा बीच अपनी भूरी रेत और पाम के पेड़ों से पर्यटकों को आकर्षित करता है। यह बीच मछली पकड़ने, धूप में लेटने और पैडल बोट के लिए महशूर है। बागा बीच पर जनवरी और मार्च के बीच विंड सर्फिंग का आनंद लिया जा सकता है। नेशनल विंड सर्फिंग चैंपियनशिप भी सितंबर-नवंबर के आसपास हर साल आयोजित किया जाता है।

* अगोंडा :

एशिया में सबसे सुंदर बीच में शुमार अगोंडा बीच शांत और साफ-सुथरा बीच के लिए जाना जाता है। अगोंडा बीच पर पर्यटक शांति से धूप का आनंद ले सकते हैं। अगोंडा बीच पर और बीच से कम भीड़ होती है, इसलिए यह बीच अकेले में समय बिताना वाले और पढ़ने वाले पर्यटकों को आकर्षित करता है

Back to top button