गोवर्धन पूजा में सादगीभरा अंदाज दिखाना है तो ऐसे हों तैयार

22 अक्तूबर को गोवर्धन पूजा का आयोजन जगह-जगह किया जाएगा। ये पूजा दिवाली के बाद होती है। इसमें अगर आप अपना सादगी भरा अंदाज दिखाना चाहते हैं, तो हमसे टिप्स लेकर तैयार हों।

22 अक्तूबर को गोवर्धन पूजा पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाएगी। ये पर्व दिवाली के अगले दिन आता है और विशेष रूप से उत्तर भारत में इसका धार्मिक महत्व है। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के प्रकोप से लोगों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को उठा लिया था।

इसी के चलते लोग इस दिन गोबर से गोवर्धन बनाकर उसकी पूजा करते हैं और अन्नकूट का आयोजन करते हैं, जिसमें कई प्रकार के व्यंजन बनाए जाते हैं। ये पूजा काफी हर्षोउल्लास के साथ मनाई जाती है, इसलिए इस दिन आपका लुक भी खास होना बनता है। तो अगर आप गोवर्धन पूजा पर सादगी भरा और पारंपरिक लुक रखना चाहते हैं, तो यहां कुछ आसान और सुंदर विकल्प दिए जा रहे हैं जो परंपरा के साथ-साथ स्टाइल को भी ध्यान में रखते हैं।

महिलाएं पहनें पीली साड़ी

हम आपको पीली साड़ी पहनने की सलाह इसलिए दे रहे हैं क्योंकि पहले तो श्रीकृष्ण की पूजा में पीला रंग पहनना शुभ माना जाता है। इसके अलावा दूसरा पीले रंग की साड़ी ज्यादातर हर महिला के पास होती ही है। इसलिए आप गोवर्धन पूजा के मौके पर पीले रंग की साड़ी पहन सकती हैं।

पीला सूट भी चलेगा

अगर आप साड़ी नहीं पहनना चाहतीं तो पीले रंग का सूट पहनकर अपना खूबसूरत अंदाज दिखाएं। पीला एक ऐसा रंग है, जिसे आउटफिट हर महिला के पास बेहद ही आसानी से मिल जाते हैं। ऐसे में आप गोवर्धन की पूजा में पीले रंग का प्लाजो, या शरारा सूट पहनें। आप साधारण सा सलवार सूट भी कैरी कर सकती हैं।

पुरुष पहनें पीला कुर्ता

अब बात करते हैं कि पुरुष इस मौके पर क्या पहनें तो पुरुषों को भी गोवर्धन की पूजा में पीले रंग के परिधान ही पहनने चाहिए। अगर आपके पास पीले रंग का कुर्ता है, तो उससे अच्छा विकल्प आपके लिए कुछ हो नहीं सकता। बिना सोचे गोवर्धन की पूजा में आप पीले रंग का कुर्ता पहन लें।

सफेद धोती-कुर्ता भी चलेगा

अगर आपके पास पीले रंग का कुर्ता नहीं है तो परेशान न हों, आप सफेद रंग का धोती कुर्ता भी पूजा के मौके पर कैरी कर सकते हैं। सफेद रंग का कुर्ता सभी लड़कों के पास होता ही है ऐसे में आप गोवर्धन की पूजा में सफेद रंग का कुर्ता पाजयामा पहनकर अपना सादगीभरा अंदाज दिखाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button