गोल्ड मेडल अपने नाम किया विनेश फोगाट और साक्षी मलिक ने

जालंधर के पीएपी में शनिवार को सीनियर वुमेन नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा की पहलवान विनेश फोगाट, साक्षी मलिक जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

इस प्रतियोगिता में हरियाणा ने 215 अंक हासिल कर ट्राफी पर कब्जा जमाया। 196 अंक के साथ रेलवे दूसरे स्थान पर रहा। दिल्ली चैंपियनशिप में तीसरे स्थान पर रही। चैंपियनशिप में पूजा ढांडा, गुरशरनप्रीत कौर और नवजोत ने शानदार प्रदर्शन किया।

चैंपियनशिप में 50 किलो वर्ग में राजस्थान की शीतल पहले, हरियाणा की निर्मला दूसरे, दिल्ली की ममता एंव रेलवे की सीमा तीसरे स्थान पर रहीं। 53 किलो में हरियाणा की पिंकी पहले, हरियाणा की अंकुश दूसरे, चंडीगढ़ की ममता एवं पंजाब की मनप्रीत तीसरे स्थान पर रहीं।

55 किलो भार वर्ग में रेलवे की विनेश फोगाट ने पहले, हरियाणा की अंजू का दूसरा, एमपी की रानी राणा व दिल्ली की बंटी का तीसरा स्थान रहा।

Back to top button