प्रियंका चोपड़ा का जलवा ‘गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड’ में दिखा

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा ने इन दिनों हॉलीवुड में भी धूम मचा रखी है। हाल ही में दीपिका उनके जन्मदिन पर विन डीजल के साथ मैक्सिको में नजर आई थीं। मौका था हॉलीवुड फिल्म के प्रमोशन का। अब ऐसा ही कुछ किया है प्रियंका चोपड़ा ने। पीसी ने 74वें गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड्स में अपनी आकर्षक मौजूदगी दर्ज कराई।गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड

74वें गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड की घोषणा से पहले प्रियंका चोपड़ा गोल्डन ग्लोब्स के रेड कारपेट पर भी नजर आई थीं। खूबसूरत गोल्डन गाउन में प्रियंका ने हॉलीवुड एक्ट्रेसेस को टक्कर दी। प्रियंका ने राल्फ लॉरेन का गोल्डन कलर गाउन पहन रखा था।

वी नेक और फुल स्लीव्स गाउन में प्रियंका काफी ग्लैमरस लग रही थीं। साथ ही गाउन के साथ लोरेन श्वार्ट्ज नेकलेस उनके लुक को और बेहतर बना रहा था। प्रियंका चोपड़ा ने हॉ़लीवुड के ए लिस्ट एक्टर्स में अपनी जगह बना ली है। हाल ही में वो हॉलीवुड के मशहूर टीवी शो ‘क्वांटिको’ में नजर आईं।

कपिल के शो पर प्रियंका ने कहा भी कि वो अपने आप को काफी खुशकिस्मत मानती हैं! बरहाल, गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड में उनका यह लुक वाइरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button