गोमतीनगर में बंधक बना युवती से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में टेम्पो सवार हैवानों ने काम पर जा रही युवती को अगवा कर लिया। टेम्पो पर बैठाकर आरोपित उसे लेकर एक कमरे में पहुंचे और सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपितों ने शराब पिलायी और धमकाया। बेसुध हालत में आरोपित उसे एक मंदिर के पास छोड़कर फरार हो गये। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
मूल रूप से हरदोई के सण्डीला निवासी 20 वर्षीय युवती गोमतीनगर स्थित झोपड़पट्टी में रहती है। गुरुवार सुबह आठ बजे युवती काम के लिए घर से निकली थी। तभी टेम्पो सवार दीपक व जितेन्द्र कुमार ने सुनसान जगह देख उसे जबरन बैठा लिया। आरोपित मुंह दबाकर उसे ग्वारी गांव स्थित एक मकान में ले गये और कमरे में बंद कर सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे शराब भी पिलायी। हैवानियत को अंजाम देने के बाद आरोपित उसे टेम्पो पर बेसुध हालत में बैठाकर पत्रकारपुरम की तरफ ले गये। रास्ते में एक मंदिर के पास उसे उतारकर भाग निकले। किसी तरह घर पहुंची पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बतायी। परिवारवाले पीड़िता को लेकर गोमतीनगर थाने पहुंचे।
मानसून की हो गई विदाई, देश का 21 फीसदी से भी अधिक भारत रहा सूखा
उन्होंने पुलिस को आपबीती बतायी। मामला गंभीर देख पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर सामूहिक दुष्कर्म व बंधक बनाने की रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने शुक्रवार तड़के आरोपित दीपक व जितेन्द्र कुमार को ग्वारी चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसएसआई राजेश कुमार यादव ने बताया कि आरोपित दीपक मूल रूप से उत्तराखण्ड बागेश्वर का रहने वाला है। यहां गोमतीनगर में रहता है। आरोपित जितेन्द्र कुमार मूल रूप से कटरा बाजार गोण्डा का रहने वाला है और यहां गोमतीनगर में रहता है। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों को जेल भेज दिया है।

Back to top button