गोण्डा हादसे पर सीएम योगी ने जताया शोक, दो लाख आर्थिक सहायता देने की घोषणा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गोण्डा में कुएं में गिरे एक बछड़े को निकालने में जहरीली गैस से पांच लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने प्रत्येक मृतक के आश्रित को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की है।
ये भी पढ़ें- गोण्डा: बछड़े को बचाने के लिए कुएं में कूदे पांच युवकों की मौत
गोण्डा के नगर कोतवाली क्षेत्र में महराजगंज मुहल्ले में स्थित कुएं में मंगलवार दोपहर बाद एक बछड़ा गिर गया था। कुएं से बछड़ा निकालने के लिए पांच लोग एक के बाद एक नीचे उतरे। इसके बाद कोई भी बाहर नहीं निकला। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस व प्रशासन को दी गई। अग्निशमन विभाग व पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे।
ये भी पढ़ें- रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद आया सुशांत की बहन का रिएक्शन
इसके बाद फंसे लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों में कोतवाली वैभव (18), दिनेश उर्फ छोटू (30), रविशंकर उर्फ रिंकू (36), विष्णु दयाल (35) व कोतवाली देहात के भदुआ तरहर निवासी मन्नू सैनी (35) बताये जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें- यूपी में पूरी तरह से लॉकडाउन खत्म, रविवार को भी खुलेंगे बाजार
The post गोण्डा हादसे पर सीएम योगी ने जताया शोक, दो लाख आर्थिक सहायता देने की घोषणा appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button