गोण्डा : एक ही परिवार में तीन कोरोना पॉजिटिव निकलने से दहशत का माहौल

मनकापुर, गोण्डा। कोतवाली क्षेत्र के ग्रामसभा लमती के मजरे चौकिया में एक ही परिवार के तीन कोरोना पॉजिटिव निकलने से ग्रामीणों में भय का माहौल है।

बताते चलें कि शनिवार को लमती ग्रामसभा में एक दिन पहले गए सैंपल में एक ही परिवार के तीन लोग पॉजिटिव निकले। वहीं सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी हीरालाल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक मनोज कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष जाट, सेनीटाइज टीम, अग्निशमन दल प्रभारी राजेश पांडये ने अपनी टीम के साथ पहुंच कर क्षेत्र को सेनीटाइज करवा कर कर करवा कर कर सेनीटाइज करवा कर कर करवा कर कर चौदह दिनों के लिए सील कर दिया। वहीं ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।

गौवंशों के सरंक्षण में दखल देने वालों पर एफआईआर दर्ज

गोण्डा। छुट्टा गोवंशों को पकड़कर गौशाला में छोड़ने गई नगर पालिका टीम का विरोध करने वाले तीन ग्रामीणों के खिलाफ डीएम के आदेश पर कोतवाली इटियाथोक में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

बताते चलें कि शनिवार को नगर पालिका गोण्डा द्वारा नगर में आवारा घूम रहे गौवंशों को कैटिल कैचर से पकड़कर थाना इटियाथोक के ग्राम रमवापुर हरदोपट्टी गई हुई थी। टीम के वहां पहुंचने पर ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने पर पुलिस को सूचना दी गई तथा गौशाला में गौवंशों को संरक्षित करा दिया गया।

वहीं विरोध करने वाले तीन लोगों चन्द्र प्रकाश पुत्र माधव प्रसाद, बृजेश कुमार पुत्र तुलाराम तथा राम कुशल पुत्र सियाराम के विरूद्ध मुख्य पशु चिकित्साधिकारी की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिलाधिकारी डा नितिन बंसल ने स्पष्ट किया है कि गौवंशों के संरक्षण में दखल देने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

बाढ़ प्रभावित गांव में वितरित की गई राशन किट

गोण्डा। सकरौर-भिखारीपुर तटबन्ध कटने से बाढ़ की जद में आए तहसील तरबगंज अन्तर्गत ग्राम विशुनपुरवा में जिला प्रशासन द्वारा राहत सामग्री वितरित की जा रही है। शनिवार को बाढ़ प्रभावित मजरा विशुनपुरवा के 08 परिवारों को राशन किट वितरित की गई। इसके अलावा मेडिकल टीम द्वारा ऐली परसौली में काउन्टर लगाकर दवा का वितरण किया गया।

जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने बताया कि तहसील करनैलगंज के नकहरा गांव में जलस्तर कम होने से जन जीवन सामान्य हो गया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में इस वर्ष 17 जून से अब तक लगभग 960 मिली लीटर वर्षा हुई है। इस वर्ष अतिवृष्टि के कारण करनैलगंज व तरबगंज में 1105 हेक्टेयर क्षेत्रफल वर्षा के कारण प्रभावित हुआ है जिसमें 839 हेक्टेयर क्षेत्रफल की फसल भी प्रभावित हुई है।

जिलाधिकारी ने बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए जिले में 23 बाढ़ चौकियां सक्रिय हैं तथा 02 राहत वितरण केन्द्र वर्तमान में संचालित हैं। आवागमन के लिए 156 नावों का उपयोग किया गया है। 01 प्लाटून पीएसी की फ्लड बटालियन भी तहसील तरबगंज में तैनात है। मेडिकल रिस्पान्स के लिए मेडिकल की 19 टीमें गठित हैं तथा अब तक 1299 लोगों का उपचार मेडिकल टीम द्वारा किया जा चुका है तथा 32116 लोगों को क्लोरीन की टैबलेट तथा 1781 लोगों को ओआरएस घोल का पैकेट दिया जा चुका है तथा 1432 लोगों को लंच पैकेट प्रदान किया गया है। जिलाधिकारी ने राजस्व, बाढ़ खण्ड तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार आवश्यक राहत कार्य सुचारू रूप से कराए जाएं।

तालाब में डूबने से अधेड़ की मौत

गोण्डा। थाना देहात कोतवाली अन्तर्गत पड़ने वाली ग्रामसभा पूरे उदई में एक 53 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत हो गयी।

यहां के निवासी सांवली प्रसाद वर्मा किसी कार्यवश सुबह घर से निकले थे। काफी देर बाद घर वापस न आने पर जब परिजनों व गांव वालों ने ढूढ़ना शुरू किया तो गांव के पास तालाब में एक व्यक्ति की लाश दिखाई पड़ी। तत्काल डायल 122 को सूचना दी गयी। मौकेपर थाने की पुलिस के साथ ही नायब तहसीलदार व हल्का लेखपाल भी सूचना मिलने पर पहुंच गए।

शव को तालाब से निकालकर पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक सांवली प्रसाद वर्मा के तीन लड़कियां भी हैं। वहीं नायब तहसीलदार इवेंद्र कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा जो भी जो भी आर्थिक सहायता राशि होगी परिजनों को प्रदान की जाएगी।

Back to top button