गोंडा: तेज धूप के कारण होने वाली परेशानी को देखते हुए स्कूलों का समय बदलने की मांग

उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बीएसए मनिराम सिंह से मुलाकात की। जिसमें मौसम में हो रहे बदलाव व तेज धूप के कारण होने वाली परेशानी को देखते हुए स्कूलों का समय बदलने की मांग की है। शिक्षकों का कहना है कि स्कूल का समय सुबह सात बजे से लेकर पूर्वाह्न 11 बजे तक किया जाय, जिससे कोई परेशानी न हो। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष किरन सिंह, महामंत्री डॉ. विजय प्रकाश त्रिपाठी, पवन कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।





