ससुर-दामाद ने मिल किया 16 साल की नाबालिग लड़की से रेप

देहरादून। उत्तराखंड में गैंगरेप की ऐसी घटना सामने आई जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। यहां एक ससुर और दामाद ने एक 16 साल की लड़की के साथ पांच दिनों तक रेप किया। उसके बाद उसे जान से मारने की धमकी दी।

गैंगरेप करने वाले हुए गिरफ्तार
डेमो पिक

गैंगरेप करने वाले हुए गिरफ्तार   

गोपेश्वर के एक गांव में लड़की का अपहरण करके उसके साथ गैंगरेप किया लड़की के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक मोनू का ससुराल चमोली जिले में है। मोनू ने अपने ससुर चंद्र सिंह की मदद से 16 साल की लड़की का अपहरण कर लिया।

पांच दिनों तक जब किशोरी का कहीं कोई अता-पता नहीं चला तो परिजनों ने राजस्व पुलिस चौकी में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच में लड़की के अपहरण की बात सामने आने पर राजस्व पुलिस ने आरोपी चंद्र सिंह पर दबाव बनाया तो उसने किशोरी के अपहरण का राज खोल दिया।

चंद्र सिंह की निशानदेही पर राजस्व पुलिस ने मेरठ से आरोपी मोनू के कब्जे से किशोरी को बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया। लड़की का जिला चिकित्सालय में मेडिकल करवाया गया। उपजिलाधिकारी अनिल कुमार चनियाल ने बताया कि किशोरी के साथ दुराचार किया गया है। इसके बाद आरोपी चंद्र सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया और किशोरी को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। इससे पहले भी कई बार इस तरह की घटना सामने आई है।
 
Back to top button