गेहूं-चावल के मामले में पूर्व सीएम हरीश रावत धरने पर…

सरकारी राशन की दुकानों में मिलने वाले गेंहू-चावल की कीमतें बढ़ने के खिलाफ पूर्व सीएम हरीश रावत सोमवार को धरने पर बैठे हैं। उनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसी भी धरने में शरीक हुए।

गेहूं-चावल के मामले में पूर्व सीएम हरीश रावत धरने पर...

भाजपा के प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आने के बाद विपक्षी कांग्रेस का सरकार के खिलाफ यह पहला आंदोलन है। सीएम त्रिवेंद्र रावत की सरकार ने सरकारी राशन की दुकानों में मिलने वाले गेंहू और चावल के दाम बढ़ाने का फैसला लिया है।

इसी फैसले के खिलाफ पूर्व सीएम हरीश रावत गांधी पार्क के गेट पर धरने पर बैठे।

धरने के दौरान वह पूर्व सीएम हरीश रावत खुद भी सस्ता राशन दे न सके जो वह सरकार निक्कमी है के नारे लगाते नजर आए। उनके साथ धरने में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी शामिल हुए।

हरीश रावत ने कहा कि भाजपा की सरकार गरीबों के हकों को मारकर राज करना चाहती है, जिसका कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक विरोध करेगी।

Back to top button