जानें क्यों पूजा और घर में शुभ काम में किया जाता है गेंदे के फूल का इस्तेमाल

अक्सर मंदिरों में या फिर किसी अन्य जगह पूजा आयोजनों में गेंदे के फूल और उनकी मालाओं का उपयोग होता है और कहते हैं घर में भी जब कोई धार्मिक कार्य आयोजित होते है तो गेंदे के फूल से बनी मालाएं ही लाई जाती हैं। इस दौरान गुलाब के फूल भी पूजा में इस्तेमाल किए जाते हैं लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि पूजा में गेंदे के फूलों का इस्तेमाल क्यों किया जाता है।

क्यों इस्तेमाल होते हैं गेंदे के फूल:

पौराणिक गाथाओं में लिखा गया है कि गेंदे के फूल केसरिया रंग के होते हैं जो कि त्याग और मोह-माय से दूरी को दर्शाते हैं। गेंदे के फूल मनुष्य के अहंकार को कम से कम कर देता है।

रोजाना इस काम को करने से जड़ मिलता है कर्ज से छुटकारा

गेंदे के फूल की अनगिनत पत्तियां एक ही बीज के सहारे आपस में जुड़ी रहती हैं, और यह अपने आप में एक हैरानी की बात है।

यह व्यक्ति को अच्छे नेता के गुण भी बताता है कि कैसे एक अच्छा नेता हजारों लोगों को अपने साथ रखकर, अपने साथ जोड़कर चल सकता है। इसी कारण इसे घर में लाना शुभ कहते हैं।

गेंदे का फूल एकमात्र ऐसा फूल है जो अपनी एक छोटी सी पत्ती के सहारे भी बढ़ या उग जाता है। यह आत्मा की खासियत को दर्शाता है कि कैसे आत्मा कभी नहीं मरती वह बस शरीर बदलती है।

Back to top button