गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने श्रीनगर में विरोध प्रदर्शन वाली रिपोर्टों को सिरे से किया खारिज

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने श्रीनगर में विरोध प्रदर्शन वाली रिपोर्टों को सिरे से खारिज कर दिया है। मंत्रालय से जारी बयान में बताया गया कि मीडिया में ऐसे रिपोर्ट हैं कि श्रीनगर में 10,000 लोगों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है जो पूरी तरह गलत है। यह अफवाह है। बयान में आगे कहा गया है कि श्रीनगर/बारामूला में कुछ प्रदर्शन हुए लेकिन इसमें 20 से अधिक लोग नहीं थे।
बता दें कि जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 35 ए व 370 के प्रावधानों को हटा दिया गया और संसद में राज्य के पुनर्गठन विधेयक को भी पारित कर दिया गया। इसके बाद जम्मू कश्मीर व लद्दाख दोनों ही अलग-अलग केंद्रशासित प्रदेश बनाए जाएंगे।





