गुरदासपुर बार्डर पर मिला ये गुब्बारा, उर्दू में लिखा है जश्न-ए-आजादी

गुरदासपुर. गुरदासपुर के बॉर्डर एरिया कस्बा कलानौर में भजन सिंह टैक्सी ड्राइवर को रास्ते में पड़ा एक गुब्बारा मिला। इस गुब्बारे पर उर्दू में जश्न-ए-आजादी लिखा हुआ है। वहीं, भजन सिंह ने कलानौर पुलिस को सूचित कर गुब्बारा उनके हवाले कर दिया है। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

इस मामले में एसएचओ कलानौर राजबीर सिंह का कहना है कि हमें सूचना तो मिली है। फिलहाल मामले में जांच चल रही है। अगर कोई शिकायत आती है तो उसके आधार पर अगली करवाई की जाएगी।
टैक्सी ड्राइवर भजन सिंह ने बताया कि मंगलवार रात को वह अपने घर जा रहा तो रास्ते में उसे गुब्बारा मिला, जिस पर उर्दू में कुछ लिखा हुआ है। सुबह होते ही वह गुब्बारा मैंने पुलिस को दे दिया।





