गुणों का खज़ाना है कुल्हड में

पुराने समय लोग चाय सिर्फ कुल्हड़ में ही पीते थे। क्योकि यह शरीर के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन आजकल इसकी जगह कप, गिलास आदि ने ले ली है। सभी इसका ही प्रयोग करते है। चाय हमसे इस कदर जुड़ चुकी है की इसके बगैर लोग नहीं रह पाते है। कई लोगो की तो दिन की शुरुआत चाय से ही शुरू होती है और चाय पर ही खत्म होती है। लेकिन चाय का असली मज़ा तो कुल्हड़ की चाय पिने में ही आता है। कुल्हड़ की चाय न तो आपका पाचनतंत्र बिगड़ता है और नहीं स्वास्थ्य पर कोई बुरा असर पड़ता है। तो आइये जानते कुल्हड़ के और फायदों के बारे में….

benefits of kullhad

1. कुल्हड़ मिट्टी से बनाया जाता है। जिसके उपयोग से शरीर स्वस्थ रहता है।

2. बरसात के मौसम में कुल्हड़ चाय पीने से मन भी खिल उठता है और साथ ही कोई बीमारी भी नहीं होती है।

3. कुल्हड़ में जो सूक्ष्म तत्व होते है वो शरीर के लिए फायदेमंद होते है। इससे हड्डिया मज़बूत होती है।

4. कुल्हड़ की मिट्टी में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है जो शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा कर पाता है।

5. मिटटी से बने होने की वजह से इसका स्वाद बड़ा ही अच्छा लगता है और मन में यही बात आती है इसमें चाय को और पिए।

Back to top button