गुजरात में गौहत्या करने पर जेल में बितानी पड़ेगी पूरी उम्र, लगेगा 5 लाख जुर्माना भी, बिल पास

गुजरात विधानसभा में गौहत्या विधेयक पास हो गया है। सरकार का मानना है कि इस तरह के सख्त कानून जरूरी हैं। उत्तर प्रदेश में गायों को संरक्षण देने के बाद गुजरात में इसका कानून बन गया है। अब नए कानून के बाद यदि कोई व्यक्ति गोहत्या का दोषी पाया जाता है, तो उसे 10 से लेकर उम्रकैद तक की सजा हो सकती है।गुजरात में गौहत्या करने पर जेल में बितानी पड़ेगी पूरी उम्र, लगेगा 5 लाख जुर्माना भी, बिल पास
 गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी की सरकार ने कहा कि वो गायों की रक्षा के सभी संभव प्रयास करेगी। उसी के तहत यह नया कानून लाया गया है। नए कानून को सख्ती से लागू किया जाएगा। साथ ही गौहत्या के दोषी पर 1 लाख से 5 लाख रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जाएगा।
बता दें कि गुजरात में गौहत्या कानून पहले से ही मौजूद था। अब इस कानून को और सख्त बनाया गया है। गौरतलब है कि इसी साल नवंबर में गुजरात विधानसभा चुनाव होने हैं। इस कानून को भाजपा की रणनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है। पिछले साल ऊना में गौहत्या का शक होने पर कुछ लोगों ने दलितों की पिटाई कर दी थी।
Back to top button