गुजरात के अहमदाबाद में गिरी तीन मंजिला इमारत, कई लोगों के नीचे फंसे होने की आशंका

गुजरात के अहमदाबाद में एक तीन मंजिला इमारत गिर गई है. घटना अमराईवाडी इलाके की बंगलावाली चाली में हुई. इस हादसे में दो से चार लोगों के फंसे होने की आशंका है. मौके पर दमकल विभाग की टीम पहुंच गई है. राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है.

इससे पहले गुजरात के अहमदाबाद के एक इलाके में पानी की टंकी गिरने से 2 लोगों की मौत का मामला सामने आया था. बोपल में नगर पालिका के पास हुए इस हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

CJI ने महबूबा की बेटी से पूछा श्रीनगर में बहुत ठंड है फिर क्यों घूमना चाहती हो वहाँ, मिला ये जवाब..

इससे पहले सोमवार देर रात को दिल्ली के सीलमपुर इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिर गई थी. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी. वहीं छह लोग घायल हो गए थे. इमारत के मलबे में कई लोग दब गए थे. दिल्ली के सीलमपुर में निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरने के मामले में मुआवजे का ऐलान हो गया है.

घटनास्थल पर आज पहुंचे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मृतक के परिजन को 5 लाख का मुआवजा देने की घोषणा की. घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी. साथ ही बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी सरकार उठाएगी. केजरीवाल ने अवैध निर्माण की जांच का आदेश देते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया.

सीलमपुर विधानसभा में K ब्लॉक स्थित झुग्गियों में यह हादसा हुआ है. इस हादसे में कुछ लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक इमारत बेहद कमजोर थी. लोगों का कहना है कि आस-पास बसे लोगों के मकान भी बेहद कमजोर हैं.

 

Back to top button