गीता ज्ञान प्रतियोगिता में लखनऊ की मुस्लिम लड़की ने जीता पहला स्थान

सुनने में भले ही आश्चर्य लगे, लेकिन यह सच है कि लखनऊ कमिश्नरी के सरकारी स्कूल के हजारों छात्र-छात्राओं के बीच एक मुस्लिम लड़की ने गीता ज्ञान प्रतियोगिता में बाजी मार ली है.

लखनऊ के म्युनिसिपल गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा आफरीन रऊफ को कमिश्नरी स्तर पर गीता ज्ञान प्रतियोगिता में पहला स्थान मिला है. य‍ह प्रतियोगिता लखनऊ शिक्षा विभाग द्वारा संचालित की गई थी.

राज्य शिक्षा विभाग पिछले 1 महीने से पूरे प्रदेश में मंडल स्तर पर गीता ज्ञान की इस प्रतियोगिता को आयोजित कर रहा है, दरअसल यह आयोजन बाल गंगाधर तिलक के लिखे गीता रहस्य के सौ साल पूरे होने पर किया जा रहा है. बाल गंगाधर तिलक ने आजादी के आंदोलन के दौरान जेल में रहते हुए गीता रहस्य लिखा था, जिसमें श्रीमद्भागवत गीता के श्लोकों के साथ ज्ञान और कर्म की व्याख्या की गई है. राज्य सरकार ने बाल गंगाधर तिलक की किताब को आधार बनाकर स्कूलों में एक प्रतियोगिता कराई थी, जिसने इस मुस्लिम लड़की ने सभी को पछाड़कर गीता ज्ञान का यह खिताब जीता है.

विधानसभा में बोले योगी- UPCOCA का नहीं होगा दुरुपयोग

बता दें कि म्युनिसिपल गर्ल्स इंटर कॉलेज लखनऊ नगर निगम द्वारा संचालित है और लखनऊ के कश्मीरी मोहल्ले में यही स्कूल चलता है. यही पढ़ने वाली आफरीन रऊफ ने इसे जीतकर सबको चौंका दिया है. जो प्रदेश सांप्रदायिक रूप से इतने संवेदनशील हो वहां आफरीन एक मिसाल के तौर पर उभरी है.

Back to top button